Site icon sanmargvns.com

भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत कोर्ट में पेश

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत शुक्रवार को सहारनपुर कोर्ट में पेश हुए। दो दिन पहले सहारनपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। हालांकि, गिरफ्तारी से बचते हुए नरेश टिकैत खुद ही कोर्ट पहुंचे। कोर्ट ने 10 मिनट में ही उन्हें जमानत दे दी। मामला 14 साल पुराना साल 2010 का है। नरेश टिकैत पर हरियाणा के अंबाला हाईवे को जाम करने और बिना अनुमति के सम्मेलन करने का आरोप है। पेशी पर पहुंचे नरेश टिकैत ने कहा- परसों हमें जानकारी हुई कि कोर्ट में पेश होना है। कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हुए आया हूं।

Exit mobile version