Site icon sanmargvns.com

महिला चिकित्सक का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज

महिला चिकित्सक का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज

महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि उसकी दोस्ती दीपक झा नाम के युवक से हुई थी जिसने उसकी अश्लील तस्वीरें खींचकर एवं वीडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर साझा कर दिया और उसे ब्लैकमेल किया।

नोएडा में एक महिला चिकित्सक की अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर साझा करने और उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में बिसरख थाने में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

बिसरख थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि महिला ने रविवार रात को थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि उसकी दोस्ती दीपक झा नाम के युवक से हुई थी जिसने उसकी अश्लील तस्वीरें खींचकर एवं वीडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर साझा कर दिया और उसे ब्लैकमेल किया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और वह मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version