Site icon sanmargvns.com

मुरैना में बोले मोदी, कहा- कांग्रेस ने बांध रखे थे जवानों के हाथ, हमने दिया फ्री हैंड

आजादी के समय कांग्रेस ने धर्म के नाम पर ही देश का बंटवारा स्वीकारा था। मां भारती के हाथों की जंजीरों को काटने की जगह उन्होंने मां भारती की भुजाओं को काट दिया। देश के टुकड़े कर दिए। कांग्रेस आज भी सुधरने के लिए तैयार नहीं है। कांग्रेस को अपने लाभ के लिए ये आसान रास्ता लगता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश के मुरैना में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे है। कांग्रेस पार्टी पर इस रैली के दौरान उन्होंने जमकर निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी के लिए सिर्फ और सिर्फ देश सबसे बड़ा है जबकि कांग्रेस पार्टी के लिए अपना परिवार सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि मुरैना ने हमेशा उनका साथ दिया है, जिनके लिए देश सबसे पहले है। आपका उत्साह देखकर मैं कह सकता हूं कि मुरैना आज अपने संकल्प से डिगा नहीं है। आगे भी कभी अपने संकल्प से मुरैना नहीं डिगेगा।

उन्होंने कहा कि आजादी के समय कांग्रेस ने धर्म के नाम पर ही देश का बंटवारा स्वीकारा था। मां भारती के हाथों की जंजीरों को काटने की जगह उन्होंने मां भारती की भुजाओं को काट दिया। देश के टुकड़े कर दिए। कांग्रेस आज भी सुधरने के लिए तैयार नहीं है। कांग्रेस को अपने लाभ के लिए ये आसान रास्ता लगता है। कुर्सी और सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस छटपटा रही है। कुर्सी पाने के लिए कांग्रेस लगातार खेल खेलने में जुटी हुई है। कांग्रेस ने लंबे वर्षों तक जवानों को उनका हक नहीं दिया। वन रैंक वन पेंशन की मांग को पूरा नहीं होने दिया जो हमने सत्ता में आते ही लागू किया।

कांग्रेस पर निशाना चाहते हुए उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के लोग जानते हैं कि यह समस्या एक बार पीछे छूट जाए तो फिर समस्या से दूर ही रहना चाहिए। कांग्रेस पार्टी एक ऐसी ही विकास विरोधी समस्या है, जिसे अब जनता दूर ही रखना चाहेगी। उन्होंने कहा कि हमने सीमा पर खड़े जवानों की सुविधा को भी समझा और जवानों को खुली छूट दी है। कांग्रेस ने जहां जवानों के हाथ बांध रखे थे हमने कहा कि अगर एक गोली आती है तो 10 गोली चलानी चाहिए। एक गोली की जगह 10 तोपें दुश्मन पर वार करनी चाहिए।

Exit mobile version