Site icon sanmargvns.com

मेरठ में उग्र हुए किसान: राकेश टिकैत की अगुवाई में ट्रैक्टर मार्च के दौरान पुलिस से झड़प, बैरीकेडिंग तोड़ आगे बढ़े प्रदर्शनकारी  

मेरठ में उग्र हुए किसान: राकेश टिकैत की अगुवाई में ट्रैक्टर मार्च के दौरान पुलिस से झड़प, बैरीकेडिंग तोड़ आगे बढ़े प्रदर्शनकारी  

मुजफ्फरनगर में राकेश टिकैत की अगुवाई में किसानों ने तोड़ी पुलिस की बैरिकेडिंग, ट्रैक्टरों सवार होकर मेरठ कलेक्ट्रेट पहुंच गए सैकड़ों किसान  

मेरठ । न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सहित अन्य मांगों को लेकर पंजाब से लेकर दिल्ली तक किसान आंदोलित हैं। बुधवार को पंजाब के किसान बुल्डोजर और अन्य जरूरी सामान लेकर दिल्ली बार्डर की ओर कूच कर रहे हैं।  हरियाण पुलिस ने इन्हें रोका तो यूपी के किसान ट्रैक्टर मार्च करने लगे। इस दौरान यूपी के मुजफ्फरनगर में किसानों की पुलिस से झड़प हो गई। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत के नेतृत्व में किए जा रहे ट्रैक्टर मार्च को पुलिस ने रोका तो कुछ वह धरने पर बैठ गए। और बड़े आंदोलन का इशारा करते हुए कहा, किसान तैयारी करें। इस बीच कुछ किसान बैरीकेटिंग तोड़कर आगे बढ़ने लगे, जिस कारण पुलिस से झड़प हो गई। 

शामली में हुई थी महापंचायत 
किसान नेता राकेश टिकैत ने एक दिन पहले ही आंदोलन की घोषणा की थी। कहा था कि 21 फरवरी को जिला मुख्यालयों पर कोई काम नहीं होगा। सभी किसान ट्रैक्टरों के साथ मार्च करेंगे।  इससे पहले शामली में हुई किसान मजदूर महापंचायत में भी वह शामिल हुए थे। जिसमें आंदोलन की रूपरेखा तय की गई थी।(भाषा )

Exit mobile version