17 हजार करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
जयपुर, (भाषा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को राजस्थान से जुड़ी 17,000 करोड़ रुपए से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं का डिजिटल माध्यम से लोकार्पण और शिलान्यास किया और कहा कि विकसित भारत के लिए विकसित राजस्थान का निर्माण बहुत जरूरी है।मोदी ने विकसित भारत-विकसित राजस्थान कार्यक्रम को वीडियो कान्फ्रेस के जरिए संबोधित करने से पहले रिमोट दबाकर इन परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। उन्होंने सड़क, रेलवे, सौर ऊर्जा, विद्युत पारेषण, पेयजल तथा पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों से संबंधित विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लिए विकसित राजस्थान का निर्माण बहुत जरूरी है। मोदी ने कहा, आज राजस्थान के विकास के लिए करीब 17 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। ये परियोजनाएं रेल, सड़क, सौर ऊर्जा, पानी और रसोई गैस जैसे विकास कार्यक्रमों से जुड़ी हैं। ये परियोजनाएं राजस्थान के युवाओं को रोजगार देने वाली हैं।
विकसित भारत के लिए विकसित राजस्थान का निर्माण जरूरी- मोदी

