Site icon sanmargvns.com

सपा-कांग्रेस दिन में देखती है सपने-मोदी

चार जून को इंडिया गठबंधन की टूटेगी नींद, ईवीएम पर फोड़ेंगे ठीकरा

बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्ती में बुधवार को चुनावी रैली को संबोधित किया। उनका गला बैठा था। पीएम ने कहा- अब पाकिस्तान पस्त पड़ चुका है, लेकिन उसके हमदर्द सपा-कांग्रेस वाले भारत को डराने में जुटे हैं। ये हमें डराते हैं। इनको मालूम नहीं है कि 56 इंच क्या होता है।उन्होंने कहा- मैडम सोनिया ने अपने अध्यक्ष सीताराम केसरी को बाथरूम में बंद करवा दिया। फिर उठवाकर फुटपाथ पर फेंकवा दिया और रातोंरात खुद अध्यक्ष बन गईं। पीएम ने कहा- सपा-कांग्रेस के शहजादे दिन में सपने देखते हैं। पहले मैं ये बात सुना करता था। 4 जून को यूपी की जनता इनको नींद से जगाने वाली है। तब ये ठीकरा ईवीएम पर फोड़ेंगे।

कांग्रेस के शहजादे तो राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलटना चाहते हैं। ये राम मंदिर पर बाबरी ताला लगाने का सपना देख रहे हैं। ये रामलला को फिर से टेंट में भेजना चाहते हैं। मंच पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, सुभासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद भी मौजूद रहे। बस्ती से भाजपा ने हरीश द्विवेदी को टिकट दिया है, जबकि सपा ने राम प्रसाद चौधरी को चुनावी मैदान में उतारा है। एक वोट देश का भविष्य सुनिश्चित करेगा। 80 करोड़ लोगों को राशन, 5 लाख का मुफ्त इलाज, 3 करोड़ लोगों को पीएम आवास मिलता रहे।

कहीं भी आपको कच्ची मिट्टी के टूटे मकान में नजर आए, तो उसका पता नोट करके भेज देना। उसे बोल देना 4 जून के बाद पक्का मकान मिल जाएगा। 3 करोड़ नए घर बनाऊंगा। ये मोदी की गारंटी है। यहां मौजूद लोग ही मेरे लिए मोदी हैं। आप मोदी से जरा भी कम नहीं हैं। लोगों को बताइए घर मिलने की गारंटी है।

हम 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने के लिए काम कर रहे हैं। यह सब आपके वोट से होगा। मतदान भारी और हृष्ठ्र के पक्ष में होना चाहिए।कांग्रेस सरकार जहां है, वहां उन्होंने संविधान की पीठ में छुरा भोंककर कानून बनाया। मुस्लिम को आरक्षण देने के लिए बाबा साहब का संविधान बदलना चाहती है। सपा भी इसमें शामिल है। इसलिए यूपी में दोनों को सबक सिखाना है। भाजपा सरकार विकास भी विरासत भी इस मंत्र को लेकर चलती है। अभी तो यह सिर्फ ट्रेलर है। बहुत बड़े काम आगे करने हैं। सपा ने यूपी को केवल बदनामी दी थी।

हमारी बहन-बेटियों का घर से निकलना मुश्किल था। लोग जमीन खरीदने से डरते थे, जमीन खरीदी तो कोई न कोई कब्जा कर लेता था। गुंडे-माफिया सपा के मेहमान होते थे, दंगाइयों को स्पेशल प्रोटोकॉल मिलता था, आतंकवादियों को जेल से छोडऩे का फरमान जारी होता था। इस चुनाव में ऐसी कोई गलती नहीं करनी है, जिससे इन लोगों का हौसला बढ़े। कांग्रेस के शहजादे तो राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलटना चाहते हैं। ये राम मंदिर पर बाबरी ताला लगाने का सपना देख रहे हैं। ये रामलला को फिर से टेंट में भेजना चाहते हैं।

इस देश में बहुत लोग हैं- जिन्हें अपने बेटे का जन्मदिन याद नहीं है, अपनी शादी की तारीख याद नहीं है, लेकिन इस देश के बच्चे-बच्चे को पता है 22 जनवरी। 2024 मैं 22 जनवरी बोलता हूं और देश बोल पड़ता है- जय श्रीराम…उस ऐतिहासिक दिन मैंने कहा था राम से राष्ट्र और विरासत से विकास, आध्यात्म से आधुनिकता, आज देश इसी मंत्र पर आगे बढ़ रहा है। सपा के बड़े नेता कहते हैं, राम मंदिर तो बेकार है। सपा खुलेआम कहती है, राम मंदिर जाने वाले पाखंडी हैं। इंडी गठबंधन के एक और नेता ने कहा- राम मंदिर अपवित्र है। ये लोग सनातन धर्म के विनाश की बात करते हैं और इन सबकी आका कांग्रेस पार्टी है।

Exit mobile version