Site icon sanmargvns.com

Delhi Excise Policy Case: दिल्ली हाईकोर्ट में अरविंद केजरीवाल के वकील सिंघवी बोले- दिल्ली सीएम को अपमानित करने के लिए ED ने किया अरेस्ट

Delhi Excise Policy Case: दिल्ली हाईकोर्ट में अरविंद केजरीवाल के वकील सिंघवी बोले- दिल्ली सीएम को अपमानित करने के लिए ED ने किया अरेस्ट

दिल्ली हाईकोर्ट में आज बुधवार, 3 अप्रैल को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई हो रही है। यह याचिका केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए दाखिल की थी। याचिका जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के समक्ष सूचीबद्ध है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर बुधवार, 3 अप्रैल को हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तारी को चुनौती दी है। केजरीवाल ने अंतरिम राहत मांगी है। इससे पहले मंगलवार, 2 अप्रैल को ईडी ने केजरीवाल की याचिका पर जवाब दाखिल किया है। जिसमें कहा कि केजरीवाल, शराब घोटाले के किंगपिन और प्रमुख साजिशकर्ता हैं। केजरीवाल के जरिए शराब नीति घोटाला केस में मनी लॉन्ड्रिंग की गई। मनी लॉन्ड्रिंग की रकम से जुटाए गए 45 करोड़ रुपए गोवा विधानसभा चुनाव में खर्च किए गए। यह सभी आरोप प्रवर्तन निदेशालय के हैं। 

सिंघवी बोले- गिरफ्तारी का एकमात्र उद्देश्य अपमानित करना
केजरीवाल की तरफ से एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी और एडवोकेट विक्रम चौधरी मौजूद हैं। वहीं, ईडी तरफ से एएसजी एसवी राजू पैरवी कर रहे हैं। सिंघवी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का एकमात्र उद्देश्य अपमानित करना है। अक्षम करना है। ईडी ने उन्हें बिना किसी पूछताछ, बयान या सबूत के गिरफ्तार किया है। 

सिंघवी ने कहा कि लेवल प्लेइंग को ध्यान में रखते हुए यह एक अति महत्वपूर्ण केस है। इसमें स्वतंत्र और निष्पक्ष लोकसभा चुनाव शामिल है, जो लोकतंत्र का हिस्सा है। केजरीवाल की गिरफ्तारी से सुनिश्चित हो गया है कि वे लोकतांत्रिक गतिविधियों में शामिल नहीं हो पाएंगे। पहला वोट डाले जाने से पहले केजरीवाल और उनकी पार्टी को अलग-थलग करने की कोशिश की गई है। 

सिंघवी ने केजरीवाल की गिरफ्तारी की टाइमिंग पर सवाल उठाया। उन्होंने ईडी से पूछा कि क्या अरविंद केजरीवाल के भागने की आशंका थी? क्या उन्होंने डेढ़ साल में किसी गवाह को प्रभावित करने की कोशिश की? क्या उन्होंने पूछताछ करने से इनकार कर दिया?

आतिशी का दावा- केजरीवाल का घटा साढ़े 4 किलो वजन
वहीं, मंत्री आतिशी ने दावा किया कि 21 मार्च को गिरफ्तार किए जाने के बाद से अरविंद केजरीवाल का वजन 4.5 किलोग्राम कम हो गया है। केजरीवाल को तिहाड़ जेल की जेल नंबर 2 में 14X8 फीट की सेल में रखा गया है। पिछले कुछ दिनों से उनके ब्लड शुगर के लेवल में उतार-चढ़ाव हो रहा है। एक समय यह 50 से भी नीचे चला गया था। उनके ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में लाने के लिए उन्हें दवाएं दी गई हैं।मुख्यमंत्री को दोपहर और रात के खाने में घर का बना खाना परोसा जा रहा है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। जेल अधिकारियों ने कहा है कि उन्होंने किसी भी आपात स्थिति के लिए केजरीवाल के सेल के पास क्विक रिस्पांस टीम भी तैनात है।

तिहाड़ जेल प्रशासन ने बताई सच्चाई
केजरीवाल की हेल्थ को लेकर तिहाड़ जेल प्रशासन ने बयान जारी किया है। बताया कि 1 अप्रैल को अरविंद केजरीवाल की दो डॉक्टरों द्वारा जांच की गई और सभी महत्वपूर्ण चीजें सामान्य थीं। साथ ही जेल आने से लेकर आज तक उनका वजन 65 किलोग्राम पर ही बना हुआ है। घर का बना भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। 

23 मार्च को केजरीवाल ने दाखिल की थी याचिका
प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने यह जवाब केजरीवाल की याचिका के जवाब में कोर्ट में दाखिल की है। अरविंद केजरीवाल ने ईडी द्वारा गिरफ्तारी चुनौती देते हुए 23 मार्च को हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। ईडी के जवाब पर केजरीवाल की पार्टी आप ने बीजेपी के इशारे पर एजेंसी पर काम करने का आरोप लगाया है। आप ने कहा कि ईडी झूठ बोल रही है। 

जानिए शराब घोटाले की अहम बातें

Exit mobile version