गंगा घाटों पर लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, उर्जा मंत्री एके शर्मा के साथ हजारों ने किया योग

वाराणसी। अंतराष्ट्रीय स्तर पर आज योग दिवस मनाया जा रहा है इस योग के सूत्रधार महर्षि पतंजली है। नागकुप महर्षि पतंजली के तपोस्थली है। आदियोगी महादेव के दरबार विश्वनाथ धाम परिसर गंगा के सानिध्य में घाटों पर लगभग एक लाख लोगों ने अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया। सुबह सुर्य के पहली किरण के साथ प्रदेश के उर्जा मंत्री एके शर्मा के सानिध्य में सुर्य नमस्कार के साथ योग शुरु हुआ उनके साथ विधायक निलकंठ तिवारी ने शिरकत की। शर्मा ने कहा कि योग सनातन काल से चली आ रही पंरपरा है।

योग स्वास्थ्य के लिए अति आवश्यक है। योग के करने से शरीर निरोग रहता है किसी तरह व्याधी नही होती है। योग एक ऐसी विधा है जिसके माध्यम से बिना एक भी पैसा लगाए निरोग रहने का गुण प्राप्त होता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से आज संपूर्ण विश्व में योग को अपनाया गया है। इसी योग ने तमाम जटिल रोगों का भी इलाज किया है।

इसकी महत्ता को समझते हुए अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। काशी में योग कार्यक्रम में भाग लेकर काफी खुशी महसूस कर रहा हूं। दशाश्वमेध घाट 150 बटुकों ने सुर्य नमस्कार अष्टांग विन्यास का सामूहिक योग किया। काशी के अर्धचंद्राकार घाटों पर भी देश विदेश से आये पर्यटक भी शामिल हुए। योग दिवस के कार्यक्रम मे मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल के अलावा जिले के सभी आला अधिकारी योग किये। शहर के प्रथम नागरिक महापौर अशोक तिवारी सिगरा स्थित शहिद उद्यान में योग दिवस कार्यक्रम में भाग लिया। जिसमे नगर निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी एवं नागरिकगण शिरकत किये। शहीद उद्यान के अलावा लगभग सौ पार्को में लोगों ने योग किया। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के छात्रों ने मलावीय भवन एंव आईआईटी के छात्रों ने योग किया।

संपूर्ण काशी में योग की अलख जगी। काशी के सभी घाटों पर 25000 लोग योगाभ्यास कर रहे हैं। इसके साथ 694 ग्राम पंचायतों में 694400 लोग, नगर निगम के 100 पार्कों में 20000 लोग योग की अलख जगा रहे हैं। इसके अलावा रेलवे के वाराणसी मंडल की विभिन्न यूनिटों, कार्यालयों, आरपीएफ बैरकों, जोनल ट्रेनिंग केंद्रों, बनारस कोचिंग डिपो तथा मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर योगाभ्यास किया गया।

विश्व पटल पर स्थापित हो चुका है योग-कौशल राज शर्मा

वाराणसी। मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा ने अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गाजीपुर के गोरा बाजार स्थित नेहरू स्टेडियम में योगाभ्यास किया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कमिश्नर ने कहा कि ऋषि मुनियों ने मनुष्यों को स्वस्थ्य रखने के लिए इस वैज्ञानिक विधि को विकसित किया। प्रधानमंत्री के प्रयासों से विश्व पटल पर आज योग दिवस पूरी तरह स्थापित हो चुका है। अब इसे आगे ले जाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

महादेव की काशी में जलयोग

वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नमामि गंगे की ओर से दशाश्वमेध घाट पर जलयोग किया गया। इस दौरान सदस्यों ने गंगा जल में खड़े होकर योग किया। इसके जरिये योग व जल संरक्षण की महत्ता बताई। साथ ही योग अपनाकर लोगों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया। आम जनता से अपील की गई कि अब समय आ गया है कि हम लोग स्वच्छता को धर्म बनाएं। स्वच्छता को अपना संस्कार बनाएं और इन संस्कारों के जरिए हम स्वयं को पर्यावरण से जोड़ सकते हैं। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि जल के लिए जनाधार का उपयोग करके जलयोग करने की जरूरत है। जल योग सबसे बड़ा योग होने वाला है। यदि जल नहीं होगा तो न योग होगा, न ध्यान होगा और न ही कोई क्रिया होगी। इसलिए जल को सुरक्षित और संरक्षित रखना नितांत आवश्यक है। जल योग में प्रमुख रूप से काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, महानगर सहसंयोजक सारिका गुप्ता, पूजा मौर्या, आशीष गुप्ता, गुंजन गुप्ता, हंसल, देवेश, काशिका मिश्रा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *