Site icon sanmargvns.com

अखिलेश की तस्वीर से बदसलूकी करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अखिलेश की तस्वीर से बदसलूकी करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज

वाराणसी, सन्मार्ग। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तस्वीर से अभद्रता के मामले में नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने आरोपी युवक के खिलाफ चोलापुर थाने में शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश सचिव नीरज यादव ने घटना पर आक्रोश जताते हुए प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

जिसमें उन्होंने क्षेत्र के रहने वाले बड़े लाल चौहान पर आरोप लगाया है कि उसने फेसबुक पर लाइव आकर अखिलेश यादव की तस्वीर पर जूते से मारा और गाली गलौज की। इसके बाद युवक ने अखिलेश की तस्वीर पर पेशाब भी किया।जब इतने पर भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ, तो उसने समाजवादी पार्टी सांसद और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव पर भी अभद्र टिप्पणी की। साथ ही उसने पूरे यादव समाज को गाली दी।नीरज यादव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

कहा कि यदि युवक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो हम इस प्रकरण के खिलाफ उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। तहरीर देने वाले मे पूर्व प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी एडवोकेट नीरज यादव, अभिषेक राय, छात्रसभा प्रदेश सचिव हिमांशु यादव, राहुल यादव, व अन्य समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version