वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आए हैं। शुक्रवार की सुबह से पीएम मोदी के कार्यक्रम का सिलसिला जारी है। पीएम पहले बीएचयू पहुंचे, फिर रविदास मंदिर और इसके बाद उनका रोड शो शुरू हुआ। साथ ही जनसभा में भी शामिल हुए। पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान जय श्री राम के जयकारें गूंजते रहे। इस दौरान लोगों ने फूलों की बारिश कर पीएम मोदी का स्वागत किया। सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं।
