Site icon sanmargvns.com

कार्यकतार्ओं के साथ रुबरु होंगे प्रधानमंत्री मोदी

बूथ जीतने की रणनीति के तहत आहूत टिफिन बैठक

वाराणसी, सन्मार्ग। प्रधानमंत्री वाराणसी के सासंद नरेंद्र मोदी 31 मार्च को बूथवार कार्यकर्ताओं के साथ रुबरु होंगे इसकेे लिए टिफिन बैठक आयोजित किया गया है।बैठक के दौरान प्रधानमंत्री किसी भी कार्यकर्ता से वार्ता कर सकते है। भाजपा के महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने बताया कि बैठक मे ंशिरकत करने के लिए जनप्रतिनिधि, संगठनों के पदाधिकारी,कार्यकर्ता सभी को आनलाईन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। जिस कार्यकर्ता का रजिट्रेशन होगा वही टिफिन बैठक में शामिल हो सकता है।टिफिन बैठक में बूथ समिति व क्षेत्र में आने पन्ना प्रमुख,पार्षद से लेकर विधायक व संगठन के सभी पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने मतदान केंद्र के कार्यकर्ताओं का युद्धस्तर पर अभियान चलाकर रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है।एक बूथ पर कार्यरत बूथ समिति व पन्ना प्रमुख कार्यकर्ताओं की संख्या कम से कम 20 की संख्या होना अनिवार्य है। एक मतदान केंद्र पर जीतने बूथ है उसके कार्यकर्ता एक जगह एकत्र होंगे। मतदान केंद्र पर खाली स्थान उपलब्ध न होने पर उसके आसपास किसी मकान या लान में एकत्र होकर बैठक करेंगे। आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के लिए भाजपा के पदाधिकारी अपने-अपने वाट्एप से कार्यकर्ताओं को संदेश देकर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए प्रेंरित किया जा रहा है।उन्होने ने बताया कि कार्यकर्ता अपने-अपने घर से टिफिन लेकर बूथ पर आएंगे बैनर लगाकर बैठकर आपस मे वार्ता करने के साथ ही टिफिन में लाये हुए खाद्य पर्दाथ को ग्रहण करेंगे। इसके बाद नमों एप्प पर वाराणसी के संासद प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी कार्यकर्ताओं को संबंोधित कर संदेश देंगें।महानगर 13 मंडल में विभाजित है सभी 13 मंडल के अध्यक्ष अपने-अपने मंडल में नेतृत्व करेंगे।28 मार्च की शाम को बैठक के तैयारी के लिए प्रत्येक विधायक द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर टिफिन बैठक के लिए की गई तैयारियों से अवगत हुए।उत्तरी विधानसभा में 400 बूथ है सभी बूथों के पदाधिकारियों के साथ प्रदेश के राज्यमंत्री रविद्र जायसवाल द्वारा बैठक कर टिफिन बैठक के लिए की जा रही तैयारियों के बारे में जानकारी लिये। नीचीबाग पार्टी कार्यालय में शहर दक्षिणी के बिधायक निलकंठ तिवारी ने अपने विधानसभा में कार्यरत बूथ समितियों,पन्ना प्रमुखों व मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक कर की जा रही तैयारी जा रही तैयारियों से अवगत होने के बाद आवश्यक निर्देश दिये।उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया है विधानसभा क्षेत्र में पडने वाले सभी बूथ समितियों,पन्ना प्रमुख,संगठन के पदाधिकारी अपने-अपने बूथ क्षेत्र में आने वाले एक-एक कार्यकर्ता का रजिस्ट्रेशन कराये।भाजपा नेतृत्व टिफिन बैठक के माध्यम से बूथ स्तर से लेकर पार्टी संगठन के कार्यकर्ताओं का आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर बूथवार कार्यकर्ताओं की संख्या सुनिश्चित करने के साथ ही उनकी सक्रियता का भी आंकलन किया जाएगा। प्रधानमंत्री के साथ बैठक होने पर उत्साहित कार्यकर्ता लगातार राजिस्ट्रेशन करा रहे है।भाजपा नेतृत्व प्रत्येक बूथ पर जीत सुनिश्चित करने की रणनीति के तहत बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित किया गया है।

Exit mobile version