वाराणसी। कैंट स्टेशन पर रेल प्रशासन ने महिला यात्रियों के लिए डेडिकेटेड (सुरक्षित) 23 बेड की व्यवस्था की है।‌ यहां महिलाएं ऑनलाइन तीन घंटे से 48 घंटे तक के लिए महिलाएं अपने लिए रूम बुक कर सकती हैं। डेडीकेटेड केबिन में महिलाएं असहज महसूस नहीं करेंगी। इसके लिए महिलाएं ऑनलाइन या फिर आफलाइन भी बुकिंग कर सकती हैं‌। कैट स्टेशन डायरेक्टर गौरव दीक्षित ने बताया कि महिला यात्रियों के लिए डेडिकेटेड आठ बेड तैयार किए जा रहे हैं, जबकि 15 पहले से प्रयोग में हैं। इन 23 बेडों की बुकिंग सिर्फ महिलाओं के नाम पर की जा सकेगी। संयुक्त फैमिली के लिए रेलवे अलग कमरे का नया कांसेप्ट लेकर आई हैं। 

फैमिली रूम भी बुकिंग की स्टेशन पर मिलेगी सुविधा 

गौरव दीक्षित ने बताया कि पुरुषों के लिए 54 बेड और 11 कमरे सुरक्षित होंगे। होटल, गेस्ट हाउस में कुछ घंटे भी रहने पर यात्रियों को 24 घंटे का भुगतान करना पड़ता है।  उन्होंने बताया कि संयुक्त फैमिली के लिए चार बेड का रूम रेलवे ने संयुक्त परिवार में चार व्यक्तियों की जरूरतें पूरी करने वाला कमरा तैयार किया है। इसमें दो बेड डबल साइज के लगाए जाएंगे। अभी तक चार लोगों की फैमिली को दो रूम लेने पड़ते थे। अब कम खर्च में एक ही कमरे में पूरी सुविधा मिलेगी।

कैसे कराएं बुकिंग

अगर आप ट्रेन से यात्रा के दौरान रिटायरिंग रूम में ठहरना चाहते हैं तो आसानी से इन कमरों की बुकिंग https:www. irctctourism.com/#/home पर जाकर करा सकते हैं। 

– सबसे पहले आईआरसीटीसी साइट या ऐप पर लॉगिन करें।

– यहां मौजूद डैशबोर्ड पर माई बुकिंग के ऑप्शन पर क्लिक करें।

– रिटायरिंग रूम का ऑप्‍शन टिकट बुकिंग के नीचे की ओर दिखेगा।

– पीएनआर नंबर भरने के बाद सर्च बटन दबाएं।

– इसके बाद व्यक्तिगत विवरण और यात्रा से जुड़ी जानकारी भरे।

– इसके बाद पेमेंट करने पर रूम बुक हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *