वाराणसी। चैत्र नवरात्र में नव गौरी के दर्शन-पूजन के क्रम में प्रथम दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं ने गायघाट स्थित मुखनिर्मालिका गौरी का दर्शन-पूजन करके मंगल की कामना की। भोर से ही गायघाट स्थित मुखनिर्मालिका गौरी मंदिर में दर्शन-पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई थी। इनमें महिलाओं की संख्या ज्यादा थी। भक्तों ने मां गौरी को नारियल, चुनरी व अड़हुल की माला अर्पित की। इसी प्रकार शक्ति के अन्य मंदिरों में भी दर्शन पूजन के लिए भक्तों की लाइन सुबह से ही लगी रही।
चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन मां मुखनिर्मालिका गौरी का हुआ दर्शन पूजन

