Site icon sanmargvns.com

चोलापुर के 52 लोगों का डीडीयू में हुआ निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन

चोलापुर के 52 लोगों का डीडीयू में हुआ निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन

वाराणसी। पंडित दीनदयाल जिला अस्पताल में शुक्रवार को चोलापुर क्षेत्र के 52 लोगों के आंख का निशुल्क मोतिया बिंद ऑपरेशन किया गया। जिसमें मरीज की देखरेख सहित निशुल्क ऑपरेशन दवा आदि दिया गया। चोलापुर से डाक्टर के. एन. श्रीवास्तव और ऑप्टोमेट्रिस्ट ममता सिंह व संजय भारती के सहयोग से चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही मरीजो की जांच करने के बाद मोतियाबिंद होना पाया गया। उसके बाद शुगर आदि की जांच करने के बाद उन्हें शुक्रवार की सुबह डीडीयू के ऑपरेशन थिएटर बुलाया गया। जहां पर नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर गोविंद प्रसाद, डॉक्टर अमित कुमार सिंह, डॉक्टर आर.बी. यादव के द्वारा मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन किया गया। इस संबंध में अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर दिग्विजय सिंह ने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार वरीयता के आधार पर मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशन किया जा रहे हैं। जिसे आगे भी जारी रखा जाएगा। और मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी या खर्च नहीं आने दिया जाएगा।

Exit mobile version