Site icon sanmargvns.com

छोटे भाई ने बड़े भाई के ऊपर चाकू से किया जानलेवा हमला

छोटे भाई ने बड़े भाई के ऊपर चाकू से किया जानलेवा हमला

मिर्जामुराद:सन्मार्ग।मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरपुर में दो सगे भाईयो में गुरुवार देर शाम जमकर मारपीट हुई जिसमें बड़े भाई राज कुमार केशरी के ऊपर छोटे भाई सुनील कुमार केशरी ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया जिसमें राज कुमार केशरी का बायां कान कट गया सर पर भी कई बार चाकुओं से हमला किया जिसके बाद राज कुमार ने शोर मचाना शुरू किया तभी परिवार के लोग पहुँच बीच बचाव किये।शुक्रवार सुबह पीड़ित राज कुमार केशरी थाना मिर्जामुराद पहुँच तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उसका छोटा भाई सुनील कुमार केशरी शराब पीकर घर पहुँचा और मारपीट गाली गलौज करने लगा विरोध करने पर हमारे ऊपर चाकू से हमला बोल दिया जिसमें मेरा कान कट गया है आरोपी भाई के खिलाफ कार्यवाही किया जाये।वही पीड़ित के पिता बाबूलाल केशरी का कहना है कि आरोप बेबुनियाद है राजकुमार स्वयं शराब के नशे में घर आया हुआ था और कई जगह गिरकर घायल हुआ है।वही इस बाबत थानाध्यक्ष मिर्जामुराद आनंद कुमार चौरसिया का कहना है कि एक पक्ष आया हुआ है तहरीर मिली है जाँच पड़ताल की जा रही है।

Exit mobile version