Site icon sanmargvns.com

जन आशीर्वाद यात्रा में नीरज शेखर का स्वागत

जन आशीर्वाद यात्रा में नीरज शेखर का स्वागत

बलिया/ बैरिया (सन्मार्ग)। चुनावी रण में भाजपा प्रत्याशी राज्यसभा सांसद नीरज शेखर की ऐतिहासिक जन आशीर्वाद यात्रा में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शनिवार को कदम चौराहा स्थित मंगल पांडेय की प्रतिमा स्थल से निकली यात्रा का जेपी की धरती जयप्रकाशनगर तक पार्टी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं समर्थकों ने जगह-जगह गाजे-बाजे के बीच नीरज शेखर का भव्य स्वागत फूल-मालाओं से किया।

लोकसभा 72 बलिया बीजेपी प्रत्याशी नीरज शेखर की जन आशीर्वाद यात्रा प्रात: 8:30 बजे मंगल पांडेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण से शुरू होकर जगरनाथ चौधरी की प्रतिमा, काशीपुर, जमुआ, सहरसपाली, शिवरामपुर, अखार-नगवा, बेयासी, किशुनीपुर, घोड़हरा, दुबहड़, बसरिकापुर, नीरूपुर, सीताकुंड, परसिया, हल्दी, बादिलपुर, गायघाट, बेलहरी, मझौवा, पचरुखिया, रामगढ़, दुबेछपरा, दयाछपरा, पांडेयपुर, टेंगरही, चिरैया मोड़, देवराज ब्रह्म मोड होते हुए बैरिया त्रिमुहानी पहुंची, जहां नीरज शेखर ने मैनेजर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहां से नीरज शेखर सोनबरसा, मठ जोगिंदर गिरी, नवका टोला, टोला सिवन राय होते हुए जयप्रकाश नगर रवाना हुए।


इन सभी स्थानों पर कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं समर्थकों ने अपने प्रिय नेता नीरज शेखर का स्वागत तथा अभिनंदन किया। पुष्पवर्षा करते हुए कार्यकर्ताओं ने नीरज शेखर जिंदाबाद के नारे लगाए। प्रधानमंत्री की नीतियां हर घर में पहुंच रहीं हैं नीरज शेखर ने कहा कि यहां से विपक्ष गायब है जयप्रकाश नगर (बलिया) सन्मार्ग। नीरज शेखर ने अपने तमाम कार्यकर्ताओं तथा भारी संख्या में आये लोगों को संबोधित किया। कहा कि इस चिलचिलाती धूप में जिस तरह से जनता ने अपना समर्थन इस यात्रा को दिया, इससे साफ जाहिर होता है कि प्रधानमंत्री की नीतियां हर घर में पहुंच रहीं हैं। जन जन इन नीतियों से लाभान्वित हो रहा है। कहा कि यहां से विपक्ष गायब है। यहां की जनता ने मोदी जी के कुशल नेतृत्व से प्रभावित होकर भाजपा को अपना समर्थन दे दिया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा संजय यादव, बैरिया चेयरमैन मंटन वर्मा, पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह, धनंजय कन्नौजिया, नागेन्द्र पाण्डेय, अमिताभ उपाध्याय, अनूप चौबे, रवि राय, पूर्व प्रमुख गुड्डू राय, चंद्रकांत सिंह था पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी के पूर्व सहयोगियों ने हिस्सा लिया।

Exit mobile version