डलास। अमेरिका के दूसरे वरीयता प्राप्त टॉमी पॉल ने बेन शेल्टन को हराकर डलास ओपन के फाइनल में प्रवेश किया जिसमें उनका सामना गैर वरीय हमवतन खिलाड़ी मार्कोस गिरोन से होगा।
पॉल ने सेमीफाइनल में तीसरे वरीय हमवतन बेन शेल्टन को 6-2, 6-4 से शिकस्त दी जबकि गिरोन ने फिर एक वरीय खिलाड़ी को हराया।
तीस वर्षीय गिरोन ने चौथे वरीय फ्रांस के एड्रियन मानारिनो को 6-1, 6-3 से पराजित किया और उनकी कोशिश रविवार को पहला एटीपी टूर खिताब जीतने की होगी। वह दो साल पहले डलास में सेमीफाइनल में पहुंचे थे।
डीआरएम पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी एवं अध्यक्ष रेलवे बोर्ड नई दिल्ली को आरटीआई के तहत पत्र प्रेषित कर मांगी सूचना
रसड़ा (बलिया) 11 फरवरी। व्यापारी नेता व सामाजिक कार्यों में बढ़ – चढ़ कर हिस्सा लेने वाले सुरेश चन्द जायसवाल ने सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत डीआरएम पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी एवं अध्यक्ष रेलवे बोर्ड नई दिल्ली को पत्र प्रेषित कर सूचना प्राप्त की मांग की है। सुरेश चन्द ने लगातार दो बार पत्रक दिए जाने के बाद पत्रक से संबंधित सूचनाओं की मांग की है। बीते वर्ष 29 जुलाई को रसड़ा रेलवे स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से रेल महा प्रबन्धक पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर व 14 सितंबर को डीआरएम पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी से मिलकर स्वयं के द्वारा दिए गए 13 सूत्रीय मांगों का हवाला देते हुए पत्रक के संबंध में अबतक कितना काम हुआ है, इसके संबंध में सूचनाओं से अवगत कराने की मांग की है। सुरेश चन्द ने कहा है कि अगर यात्रियों के हित में रेलवे प्रशासन के द्वारा कोई कदम नहीं उठाया जाता है तो आगामी महीनों में वृहद आन्दोलन होगा। कहा कि रेलवे प्रशासन हमारी मांगों की पूर्ति नहीं करता है तो हम अनशन व क्रमिक आंदोलन करने पर बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी रेल प्रशासन की होगी। ज्ञात हो कि पत्रक में रेल यात्रियों की सुविधाओं में प्लेटफार्मों पर पीने के पानी हेतु निर्मित प्याऊ का कनेक्शन, शौचालय निर्माण, प्रतीक्षालय, आधे हिस्से में अर्धनिर्मित प्लेटफार्म, मऊ – छपरा के मध्य में पूर्व संचालित 55017/55018 सवारी गाड़ी की बहाली, शाहगंज-बलिया के मध्य चलने वाली पैसेंजर ट्रेन का एक्सप्रेस किराया लेने, किशनगंज -अजमेर- किशनगंज एक्सप्रेस, आसनसोल -गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर -सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव रसड़ा स्टेशन पर करने, 15111/151112 इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन विस्तार प्रयागराज तक करने तथा मऊ-आंनद विहार के मध्य चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को बलिया से चलाने, वाराणसी -बलिया वाया गाजीपुर रुट से चलने वाली ट्रेनों को सप्ताह में तीन दिन मऊ-बलिया रुट से संचालित किए जाने सहित सरयु-यमुना एक्सप्रेस ट्रेन को वाया दिल्ली अमृतसर चलाने सहित अन्य मांगे की गई है।
सपना सिंह व सुनीता सिंह ने 50 महिलाओ को किया सम्मानित
गाजीपुर।पं दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठनों तथा संकुल स्तरीय संघों के महिलाओं पदाधिकारियों के साथ जनपद स्तरीय शक्ति संवाद तथा चाय पर चर्चा कार्यक्रम का एक दिवसीय आयोजन जिला पंचायत हाल में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना राय की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली 50से ज्यादा महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक,सामाजिक, शैक्षिक एवं राजनैतिक उत्थान के लिए लगातार काम किया जा रहा है। तथा महिलाओं के समग्र विकास और सम्मान के लिए केन्द्र तथा प्रदेश की सरकारों ने जो काम विगत वर्षों में किया है वह नारी शक्ति के लिए अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के माध्यम से महिलाओं के सामाजिक उत्थान का मार्ग प्रशस्त किया गया है ।श्रीमती सपना सिंह ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा सिर्फ नारा नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी सरकार का महिलाओं के समृद्धी का मूल मंत्र है। लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि महिलाओं को सशक्त करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा यह अभियान स्वयं सहायता समूह से संपर्क स्थापित कर विकसित भारत के संकल्प को जोड़ना हैं। और कहा कि मातृ शक्ति का आशीर्वाद हमेशा से भाजपा को मिलता रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी नारी शक्ति वैश्विक नेता नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प को साकार करेगी। शक्ति वंदन अभियान के तहत सातों विधान सभा क्षेत्रों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें नारी शक्ति संवाद के तहत एनजीओ की महिलाओं के साथ चाय पर चर्चा की जाएगी। स्वयं सहायता समूह से जुडी महिलाओं का सम्मान तथा सम्पर्क किया जाएगा तथा 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एल ई डी टीवी के माध्यम से समुह के बहनों के साथ सीधा संवाद भी करेंगे। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील सिंह,साधना राय पूर्व विधायक सुनीता सिंह, माया सिंह, किरन सिंह एवं सभी सम्मानित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे

