Site icon sanmargvns.com

ट्रैवल संचालक के घर लाखों की चोरी

ट्रैवल संचालक के घर लाखों की चोरी

बेखौफ चोर रोजाना दे रहे हैं पुलिस को चुनौती पुलिस के हाथ खाली

वाराणसी, सन्मार्ग। शिवपुर। लगातार दूसरे दिन शिवपुर पुलिस को चोरों ने दी सलामी, लगातार हो रही चोरी की घटना से शिवपुर निवासी खौफजदा हो गए है। विगत कुछ माह में एक के बाद एक हुई चोरी की घटना के कारण पुलिस के होश उड़ गए वहीं क्षेत्रीय लोगों की नींद उड़ गई। पुलिस के इकबाल को चुनौती देते हुए चोर लगातार चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार होलापुर निवासी ट्रैवल संचालक अखिलेश सिंह बीते 19 अप्रैल को सुबह आजमगढ़ अपने साढू के लड़के के विवाह में सम्मिलित होने परिवार समेत गए थे और घर पर उनके पुत्र कृष्ण कुमार थे।

शनिवार की रात लगभग 8:30 बजे कृष्ण अपने दोस्त के बहन की विवाह में सम्मिलित होने शिवपुर स्थित वैवाहिक लॉन में चले गए थे। रात्रि लगभग 9:30 बजे वापस आने पर देखा कि मेन गेट का ताला सहित अंदर के कमरों का भी ताला टूटा था। अलमारी एवं अन्य कमरों में से रखें सोने के चेन, मंगलसूत्र, एक जोड़ी कंगन, पायल, करधनी और 60000 नगद चोर उठा ले गए। कृष्ण कुमार ने घटना की तत्काल जानकारी शिवपुर पुलिस को दिया एक घंटे बाद पहुंची पुलिस एवं डॉग स्क्वायड ने छानबीन शुरू किया।

Exit mobile version