Site icon sanmargvns.com

ड्यूटी के दौरान सीआरपीएफ का जवान शहीद, परिजनों में मचा कोहराम

ड्यूटी के दौरान सीआरपीएफ का जवान शहीद, परिजनों में मचा कोहराम

सेवापुरी/शिलांग में ड्यूटी के दौरान सीआरपीएफ के जवान अरविंद कुमार पाल के शहीद होने के बाद रविवार सुबह उनका पार्थिव शरीर जंसा थाना क्षेत्र के पतेरवा तेंदुई गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। शहीद सीआरपीएफ के जवान पांच भाइयों में सबसे बड़ा थे। जवान की मौत से परिजन ही नहीं बल्कि पूरा गांव ही रो पड़ा। उनके पार्थिव शरीर बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचने की सूचना पर गांव के सैकड़ों युवाओं ने राष्ट्रीय ध्वज लेकर जब तक सूरज चाँद रहेगा अरविंद पाल आपका नाम रहेगा के नारे लगाते हुए पार्थिव शरीर का आगवानी कर रिसिव किया। जवान के पार्थिव शरीर पहुंचते ही जंसा पुलिस भी मौके पर पहुंची और परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया।
जंसा थाना क्षेत्र के पतेरवा तेंदुई गांव निवासी एसआई अरविंद पाल सीआरपीएफ की 67 वी बटालियन के शिलांग में तैनात थे। शनिवार की रात ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक पड़ने से जवान की मौत हो गई थी। रविवार दोपहर करीब 12 बजे जवान अरविंद पाल का पार्थिव शरीर लेकर उनके गांव पहुंचे।
पार्थिव शरीर देखते ही जवान के भाई संतोष पाल बिलख पड़े और बोले क्या हो गया। पत्नी निर्मला देवी तो रोते-रोते बेहोश हो गई। लोगों ने परिवार पानी का छींटा मारा तो उसे होश आया। होश आते ही कहने लगी मेरे पति मुझसे दूर नहीं जा सकते हैं। जवान की माता की पहले ही मौत हो चुकी है। पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने की सूचना पर जंसा पुलिस मौके पर पहुंची। थानेदार वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि शिलांग में ड्यूटी के दौरान सीआरपीएफ के अरविंद कुमार पाल नामक जवान का निधन हुआ था। पार्थिव शरीर गांव पहुंच गया है। शहीद जवान के भाई अनिल पाल भी प्रयागराज में सेना के जवान है। जबकि भाई अशोक पाल आर्मी के सूबेदार पद से सेवानिवृत हुए हैं।

Exit mobile version