वाराणसी। धार्मिक आधार पर आरक्षण पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ भाजपा आक्रोशित है। ऐसे में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर ममता बनर्जी का प्रतीकात्मक पुतला फूंका।  भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का प्रतीकात्मक पुतला फूंक कर उनकी दमनकारी नीतियों का विरोध किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने जमकर ममता बनर्जी मुर्दाबाद के नारे लगाए। भाजपा का आरोप है कि ममता सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। 

bjp protest against mamta banarjee

पिछड़ा वर्ष प्रकोष्ठ के अनूप जायसवाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। उन्होंने पिछड़ा वर्ग के आरक्षण में मुस्लिम समुदाय की 140 से ऊपर की जातियों को शामिल कर पिछड़ा वर्ग के साथ अन्याय किया है। जब यह समुदाय पहले से ही आबादी के हिसाब से ज्यादा है फिर भी इनको आरक्षण देकर क्या संदेश देना चाहती हैं यह समझ से परे है। 

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में इंडी गठबंधन का पूरा सफाया हो जाएगा। अबकी बार जनता इनको ऐसा जवाब देगी कि यह विपक्ष में बैठने लायक भी नहीं रहेंगे। इस अवसर पर काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *