वाराणसी। गोदौलिया से दशाश्वमेध घाट तक शुक्रवार को नगर निगम ने जबरदस्त तरीके से अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। नगर निगम की टीम ने जबरदस्त तरीके से अतिक्रमण कर रहे दुकानदारों का सामान सड़क पर से हटवाया। नगर निगम की टीम ने गोदौलिया से दशाश्वमेध घाट तक कई अतिक्रमित लोगों के सामान हटवाए। इसके साथ ही कई दुकानदारों को चेतावनी भी दी। उन्होंने अतिक्रमण कर रहे दुकानदारों को अतिक्रमण करने पर उनके विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराने की बात भी कही।
नगर निगम के जोनल अधिकारी संजय कुमार तिवारी ने कहा कि अतिक्रमण कर रहे कई लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया है। नगर निगम की यह कार्रवाई आगे भी अनवरत जारी रहेगी।
