Site icon sanmargvns.com

नाराज लोगों ने बीजेपी पार्षद को बनाया बंधक

नाराज लोगों ने बीजेपी पार्षद को बनाया बंधक

खोजवां में सड़क पर बह रहा सीवर का पानी

वाराणसी, सन्मार्ग। सरायनंदन खोजवां इलाके में सीवर का मलजल सड़क पर बहने से नाराज क्षेत्रीयजनों ने रविवार को बीजेपी पार्षद को बंधक बना लिया। वहीं विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। लोगों ने जल्द से जल्द समस्या के निस्तारण की मांग की। समाजसेवी कन्हैया गुप्ता ने बताया कि पिछले कई दिनों से खोजवां चुंगी पर सीवर का पानी बह रहा है। नगर निगम से इसकी शिकायत की गई थी। उसे बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। नगर निगम कर्मियों ने बताया कि यह गंगा प्रदूषण वालों का है वे करेंगे। इसके बाद चलते बने। इसकी वजह से समस्या बरकरार है।

Exit mobile version