Site icon sanmargvns.com

निर्वाचन कार्य में लगे कार्मिक प्रशिक्षण ग्रहण करे-जिलाधिकारी

निर्वाचन कार्य में लगे कार्मिक प्रशिक्षण ग्रहण करे-जिलाधिकारी

अनुपस्थित कर्मियों के विरुद्ध होगी कार्रवाई

वाराणसी, सन्मार्ग। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एस0 राजलिंगम ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल निपक्ष संपन्न कराने कि कटिबद्धता व्यक्त करतेे हुए कहा कि निर्वाचन कार्य में लगे कार्मिक पूरी तन्यमता के साथ प्रशिक्षण ग्रहण कर अपने कार्य मे ंदक्षता प्राप्त करे। जिससे मतदान के दौरान वह अपने दायित्व का निर्वहन प्राथमिकता के आधार पर कर सके।

उन्होंने विशेष रुप से जोर देते हुए कहा कि प्रशिक्षण के पश्चात कार्मिकों की परीक्षा भी ली जाएगी जिसे पास करना उन्हें अनिवार्य होगा। उन्होंने कार्मिकों के प्रथम रेडमाइजेशन के दौरान लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। प्रथम रेडमाइजेशन में कुल 19426कार्मिकों कार्मिक कोड आवंटित किया। जिसमें 3852पीठाासीपन,3852 मतदान अधिकारी प्रथम,7924मतदान अधिकारी द्वितिय व 4228 मतदान अधिकारी तृतिय शामिल है।

जिलाधिकारी ने बताया कि आगामी 29,30 अप्रैल व 1 मई को पीठासीन एवं मतदान अधिकारी प्रथम प्रशिक्षण उदय प्रताप इंटर कॉलेज, आरएसएमटी एवं उदय प्रताप पब्लिक स्कूल के बिल्डिंग ए व न्यू विल्डिंग बी में प्रथम पाली पूर्वान्ह 10 बजे से1 बजे तक अपरहान 2 बजे से सांयं 5 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अपने-अपने निर्धारित तिथियों एव ंपालियों में पीठासीन एवं प्रथम मतदान अधिकारियों शिरकत करे प्रत्येक दशा में उपस्थित होकर प्रशिक्षण लिया जाना अनिवार्य है।

निर्वाचन अधिकारी ने जोर देते हुए कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित पाये गये कार्मिको के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियक-1951की धारा -134के अंर्तगत एफआईआर दर्ज कराते हुए कडी कार्यवाही होगी।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक हिमांशु नागपाल, एसडीएम पिनाक पाणी द्विवेदी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी प्रसन्न पाण्डेय,एसडीआई ओं अविनाश शर्मा सहित प्रमुख लोग मौजूद थे।

Exit mobile version