Site icon sanmargvns.com

निषादराज जयंती पर गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान, मां गंगा का दुग्धाभिषेक

निषादराज जयंती पर गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान, मां गंगा का दुग्धाभिषेक

वाराणसी, सन्मार्ग। निषादराज जयंती के अवसर पर नमामि गंगे गंगा विचार मंच की ओर से राजघाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान घाट पर सफाई की गई। वहीं मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया गया। लोगों को गंगा निर्मलीकरण के लिए जागरूक किया।
नमामि गंगे गंगा विचार मंच वाराणसी महानगर की ओर से नाविक समाज से गंगा निर्मलीकरण अभियान में सहयोग करने की अपील की। राजघाट पर गंगा की लहरों पर लगी जेटी पर बिखरी गंदगी को साफ किया। स्नान कर रहें श्रद्धालुओं से स्वच्छता हेतु जागरूक किया गया। सदस्यों ने हाथों में प्रभु श्री राम की सेवकाई करते निषादराज के चित्रों व स्लोगन लिखी तख्तियों संग मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया। मंत्रोच्चार के साथ हर हर गंगे नमामि गंगे, मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के मित्र निषादराज गुह्य की जय जयकार कर नाविक समाज को एकजुट होकर गंगा स्वच्छता में साथ आने का आह्वान किया।
सदस्यों ने घण्टों श्रमदान कर जेटी के आसपास के परिसर को साफ किया। श्रमदान के दौरान सात ग_र से अधिक कचरा निकाला गया। अभियान का नेतृत्व कर रहें महानगर सहसंयोजक शिवम अग्रहरि ने कहा कि निषादराज गुह्य निषाद समाज का प्रतिनिधित्व करते हुए मां गंगा के प्रति समर्पित थे। प्रभु श्री राम के वनवास काल की साक्षी मां गंगा के तट पर नाविक समाज आठों पहर रहतें हैं। ऐसे में गंगा निर्मलीकरण हेतु नाविक बंधुओ का कर्तव्य बोध कई गुना बढ़ जाता है।

Exit mobile version