Site icon sanmargvns.com

नेतृत्व बदलने के बयान पर मिल रहीं गालियां -शर्मिष्ठा

नेतृत्व बदलने के बयान पर मिल रहीं गालियां -शर्मिष्ठा

वाराणसी। टॉक ऑन प्रणब में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व बदलने के बयान पर पिताजी के साथ मुझे भी गालियां मिल रहीं हैं। जिस चेहरे के कारण कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही, उसे उस पर विचार करना चाहिए। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी और साहित्यकार शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि जब से पिताजी के संस्मरणों पर किताब लिखी है, तबसे विवाद हो रहा है। पिता प्रणब मुखर्जी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना की थी। इससे कांग्रेस वाले खफा हैं। कांग्रेस किसी खास आदमी और किसी परिवार से बहुत बड़ी है।
बनारस लिट फेस्ट में टॉक ऑन प्रणब के दौरान शर्मिष्ठा ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के जीवन से जुड़े कई पहलुओं पर बात की। उन्होंने कहा कि क्या इंदिरा गांधी कांग्रेस से नहीं थीं? पिता प्रणब मुखर्जी के इंदिरा गांधी, डॉ. मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी के साथ भी अच्छे रिश्ते थे। अगर उन्होंने राहुल गांधी को कह दिया कि उनको अभी पॉलिटिकल रूप से मेच्योर होने की जरूरत है तो इसमें गलत क्या है? जयपुर में मैंने भी कहा था कि कांग्रेस अब गांधी परिवार से अलग हटकर दूसरे नेतृत्व के बारे सोचे। जबसे मैंने यह बात कही, तब से कांग्रेस समर्थक सोशल मीडिया पर गंदी भाषा में कमेंट्स कर रहे हैं। इसके लिए राहुल गांधी को खुला पत्र लिखा है, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया। किसी भी कांग्रेस नेता ने इस अभद्र कमेंट्स का विरोध नहीं किया। आप बेशक मेरी बात से सहमत न हों, वो आपकी विचारधारा है। लोकतंत्र में अलग विचार और नेता की आलोचना का अधिकार है। उसी अधिकार से मैं राहुल की लीडरशिप की आलोचना कर रही हूं। शर्मिष्ठा ने कहा कि मैं भाजपा नहीं ज्वाइन नहीं कर रही हूं। कोई भी राजनीतिक पार्टी ज्वाइन नहीं कर रही हूं। मैंने 2021 में राजनीति छोड़ दी है। राजनीति से दूर रहना चाहती हूं। पं. नेहरू, महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, वल्लभ भाई पटेल की लोकतांत्रिक कांग्रेस की विचारधारा मेरे परिवार और मेरे खून में है।

Exit mobile version