Site icon sanmargvns.com

पीएम ने किया बनास डेयरी का उद्घाटन

वाराणसी। बनास डेयरी का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी जनसभा के मंच पर पहुंचे। उन्होंने कहा इस योजना से हजारों महिलाएं लखपति दीदी बनी हैं। उन्होंने कहा पशुपालन को डबल इंजन की सरकार बढ़ावा दे रहे है। अन्नदाता को उर्वरकदाता बनाने के लिए बढ़ावा दे रहे हैं। गोबर से बायो सीएनजी बने इस पर काम हो रहा है। इससे प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलेगा। उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने कहा, ‘यह पूर्वांचल के लिए बहुत बड़ी सौगात है, इससे हमारा किसान और मजबूत होगा. पूर्वांचल में कुछ अच्छा होता है तो आनंद मिलत…हैं

बनास डेयरी की सौगात को लेकर किसानों व गोपालकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। अमूल के सबसे बड़े प्लांट बनास डेयरी संकुल के उद्घाटन को लेकर उत्साहित काशीवासियों ने पीएम मोदी के प्रति आभार जताया है। 600 डन कचरे को दो सौ टन चारकोल में बदलने वाले प्लांट का भी उद्घाटन किया गया है। पीएम ने कहा लोग कहते हैं ‘मोदी की गारंटी’ यानी गारंटी को पूरा करने की गारंटी।

पहले की सरकार और हमारी सरकार में यही अंतर है कि हम आत्मनिर्भर भारत बनाने का कार्य करते हैं और पहले की सरकारें हर जरूरत की चीजों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहते थे। इससे देश आत्मनिर्भर नहीं हो सकता।  

Exit mobile version