वाराणसी |अस्सी स्थित नागपुर वाटिका में होली मिलन समारोह उल्लास पूर्वक मनाया गया |समाज के संरक्षक सदस्यों सर्व श्री वीरभद्र राय, कविद्र नारायण सिंह, नागेश सिंह, डा.के .न. राय, सुधीर कुमार राय, रवीन्द्र सिंह के नेतृत्व में अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह तथा पदाधिकारियों प्रेमप्रकाश नारायण, डा.सदा नंद राय, डा अखिलेश सिंह, भूपेंद्र सिंह असीम, अनिल कुमार राय,अरविंद राय, शत्रुघ्न राय, विकास राय, डा.विशाल राय, अरुण राय, के के राय, सत्य प्रकाश बाबु ने गुलाल, अबीर लगाकर तथा अंग वस्त्रम द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया |
मुख्य अतिथि पूर्व पुलिस महा निदेशक श्री राम नारायण सिंह, विशिष्ट अतिथि MLC श्री धर्मेंद्र सिंह, उच्च शिक्षा आयोग के सदस्य डा.हरेंद्र राय, को उनकी उपलब्धियों के लिए स्वामी सहजानंद सरस्वती सम्मान से सम्मानित किया गया |समाज के अन्य क्षेत्रों से श्री प्रदीप नारायण सिंह, श्री मनीष सिंह महासचिव अपना दल, रमेश राय प्रभारी ब्लड,संजय राय डीवी वार्डेन नाग. सुरक्षा, श्रीमती, राज लक्ष्मी राय, श्रीमती स्वर्णा राय, श्रीमती सुमन सिंह, विनोद राय, डा गोपाल कृष्ण राय, रवि कुमार सिंह,विनय कुमार सिंह ADGC,inspector, नीरज कुमार सिंह को पुरस्कृत किया गया |
कवि सम्मेलन में डा.अशोक राय अज्ञान के संचालन में कवियित्री रंजना राय, मधुलिका राय, बीना राय, प्रणय राय ने हास्य व्यंग्य के प्रसंगों, कविताओं से ऐसा समाँ बाँधा कि उपस्थित लोगबाग हंसते हंसते लौट पोट हो गए |महासचिव डा अखिलेश राय ने संस्था के कार्यों के बारे में विस्तार से बताया | डा के एन राय ने भूमिहार ब्राह्मण समाज के इतिहास और उत्थान पर रोचक चर्चा की |वक्ताओं ने समाज के मजबूती और उत्थान के लिए प्रति बद्धता पर बल दिया |कार्यक्रम का संचालन डॉ सदानंद राय ने तथा धन्यबाद ज्ञापन श्री प्रेम प्रकाश नारायण सिंह ने किया |
भूमिहार ब्राह्मण समाज द्वारा वसंतोत्सव, नव वर्ष होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

