Site icon sanmargvns.com

मकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सामान बाहर निकालते समय सिलिंडर किया ब्लास्ट, सात झुलसे

chaubepur thana news

वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के बर्थरा कला गांव से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिसके बाद लोग घर में रखा सामान बाहर निकालने लगे, इसी बीच आग की लपटों के कारण घर में रखा सिलिंडर ब्लास्ट कर गया। जिससे सात लोग झुलस गये, इनमें पांच की हालत गंभीर है, वहीँ दो मामूली रूप से चोट आई है। घटना के बाद आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना बर्थरा कला गांव के निवासी भोला यादव के घर में हुई। मंगलवार की भोर में आग लगने के बाद घर से कीमती सामान निकालने की कोशिश करने के दौरान सात लोग झुलस गए।

इन घायलों में घर के मालिक भोला यादव (50 वर्ष), छोटू यादव (16 वर्ष), शंकर यादव (47 वर्ष), रामजीत (32 वर्ष), सुनील यादव (35 वर्ष) बुरी तरह घायल हो गए। वहीँ बलदाऊ यादव और आरती यादव मामूली रूप से घायल हुए हैं। ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में भर्ती कराया। इस घटना से करीब हजारों रुपये की संपत्ति का नुकसान भी बताया जा रहा है।

Exit mobile version