बड़ागांव, सन्मार्ग। भेलखां गांव निवासी सुनील कुमार 28 वर्ष को तीन युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। सुनील सुबह मार्निंग वाक पर निकला था। तभी नेशनल हाईवे पर तीन युवकों ने उसे रोक कर मारपीट करने लगे। परिजनों के द्वारा युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुनील के भाई राजू ने इस मामले में बड़ागांव थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। युवक के परिजनों का आरोप है कि मारपीट करने वाले तीनों युवक वाजिदपुर गांव के हैं।
