सनातनी धर्मावलंबियों का बढ़ा उत्साह, हिन्दू मुसलमान सबको मिला योजनाओ का लाभ
वाराणसी, सन्मार्ग। लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा का चुनाव समय बीतने के साथ दलों के नेताओं का दौरे से जनता के बीच शनै-शनै चर्चा जोर पकडने लगी है।शहर के ख्यातीलब्ध आई सर्जन डॉ0 अनुराग टंडन मौजुदा राजनीति पर चर्चा करते हुए कहा कि मै राजनैतिक व्यक्ति नही हूॅ न ही मेरी राजनीति में रुची है।देश का र्दुभाग्य है कि देश की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी कांग्रेस पुत्र मोह में फस गई है।जिसके सामने देश में कोई पार्टी खडी नही हो पाती थी उससे अच्छी कोई पार्टी नही थी वह आज राजनैतिक हासिए पर चली गई है।
कांग्रेस का नेतृत्व जिसके हाथ में है वह राजनेता बनने लायक नही है वह थोपा जा रहा है।राहुल गांधी द्वारा लिया गया राजनैतिक निर्णय फेल हो गया है।कांग्रेस का नेतृत्व गांधी परिवार से हटाकर किसी देश भक्त के हाथों मे ंदे दिया जाए तो सत्ता पर काबिज होने के लिए भाजपा को लोहे के चने चबाने पड जाएंगे।डॉ0 अनुराग टंडन ने कहा कि संजय और इंदिरा गांधी के दिवंगत होने के बाद कांग्रेस नेतृत्व विहिन हो गई। इंदिरा गांधी के दिवंगत होने के बाद राजीव गांधी के हाथों में पार्टी व देश का नेतृत्व दिया गया।राजीव गंधी के नेतृत्व में लोकसभा का चुनाव लडा गया देश की जनता ने इंदिरा के शहादत की सहानभूति पर राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को ऐतिहासिक बहुमत दिया उस विरासत को राजीव गांधी नही संभाल पाये।राजीव गांधी के दिवंगत होने के बाद उस दौर में कांग्रेस में तमाम ऐसे काबिल नेता थे उनको दर किनार कर सोनिया गाधी को पार्टी का अध्यक्ष बना दिया गया।इससे ऐसा प्रतित हुआ कि गांधी परिवार के अलावा पार्टी का नेतृत्व करने की क्षमता नही है।उस दौर में प्रणव मुर्खजी जैसे कई काबिल नेता थे जो पार्टी के नेतृत्व की क्षमता रखते थे उनकों हासिए पर कर दिया गया।
2014 मे देश की राजनीति ने करवट ली देश की सर्वोच्च सत्ता के शिखर पर नरेंद्र दामोदर दास मोदी काबिज हो गये।मोदी के नेतृत्व में देश की राजनीति को नई दिशा मिली धारा 370,तीन तलाक हटाने साथ ही वर्षो से देश की जनता अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की उम्मिद लगाई थी।देश के करोडो सनातनियों के आराध्य भगवान राम का अयोध्या में भव्य मदिर का निर्माण करा कर हिन्दू की मुराद पूरी कर हिन्दू हृदय सम्राट बन गये है।मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जरुर हुआ लेकिन उसमें मोदी व सरकार की अहम भूमिका से इनकार नही किया जा सकता है।केद्र की सरकार नही चाहती तो अयोध्या में मंदिर का निर्माण होना संभव नही था।
मोदी के नेतृत्व में वह कार्य संभव हुआ जिसकों देश की जनता असंभव समझती थी।इसके लिए मै मोदी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूॅ।प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व के पटल पर भारत को जो सम्मान मिला है वह देश के किसी नेता के नेतृत्व मे नही मिला था देशवासी गर्व करते है। मोदी ने जाती धर्म हिन्दू मुस्लिम के नाम पर भेद भाव की राजनीति नही किया।
मुफ्त राशन,चिकित्सा के लिए आयुष्मान कार्ड,उज्जवला योजना,आवास योजना जैसे तमाम योजनाओं का लाभ हिन्दू मुसलमान सबको मिला।डॉक्टर टंडन ने कहा कि 10 वर्षो के कार्यकाल में मोदी ने तुष्टिकरण नही की मोदी के शासनकाल के पूर्व आये दिन देश में कही न कही बम फटता था लोग हताहत होते थे भय का माहौल था हर विस्फोट के पीछे पाकिस्तान का नाम आता था सीमा पर आये दिन फायरिग होती थी।