वाराणसी। लोकासभा चुनाव में मतदाताओं को साधने के लिए राजनैतिक दल के रणनीतिकार रणनीति बनाने में लग गये है।हर दल के नेताओं द्वारा जनता को विश्वास दिलाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि सत्ता की कुर्सी पर काबिज होने के बाद सुविधाओं को मुहैया कराया जाएगा। कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी देश को लोगों कांग्रेस से जोडने के लिए पद यात्रा कर कर रहे है। कांग्रेस नेतृत्व उत्तर प्रदेश की राजनीति मे ंखोई हुई राजनीतिक ताकत प्राप्त करने के लिए तीन दशक से प्रयासरत है।अभी तक कांग्रेस की राजनीति को आधार नही मिल पाया प्रदेश की राजनीति मे पूर्वांचल की अहम भूमिका होती है।लोकसभा चुनाव मेें पार्टी केे वोट का प्रतिशत बढाने बैंक बढाने की दृष्टि से भी राहुल गांधी की यात्रा महत्वपूर्ण मानी जा रही है।वाराणसी पूर्वाचल राजनीति के साथ ही व्यापार और धर्म संस्कृति का भी बडा केंद्र है। राहुल गाधी यात्रा के माध्यम से पूर्वांचल की राजनिति को साधेंगे का प्रयास करेंगें 17 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोडो न्याय यात्रा काशी पहुचेगी।राहुल गाधी यात्रा ऐसे समय वाराणसी में पहुच रहे है जब ज्ञानवापी का प्रकरण सुर्खियों में है। राहुल गांधी यात्रा 16 फरवरी को चंदौजी जनपद के नौबतपुर से यूपी की सीमा मे ंप्रवेश करेंगी। चंदौली के सैयदराजा के नेशनल इंटर काॅलेज से शहीद स्थल तक यात्रा चलेगी इसके बाद चंदौली के पडाव में रात्री विश्राम करेंगे।17 फरवरी को घनी आबादी वाले इलाका गोलगड्डा से पदयात्रा शुरु कर पीलीकोठी,विशेश्वरंगंज,मैदागिन,बुलानाल होते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर,गोदौलिया,लक्सा,रथयात्रा,महमूरगंज,चाॅदपुर,लोहता,जंसा,कपसेठी होते हुए यात्रा भदोही के निकलेगी।उपरोक्त इलाका शहर का सबसे भीड वाला इलाका है इन इलाकों में राहुल गांधी के यात्रा भारी भीड होगी।काशी यात्रा के दौरान शहर में आने पर बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद गोदौलिया चैराहा पर लोगों को संबंोधित भी करेंगे। गोदौलिया चैराहे पर प्रतिदिन बडी तादात में बाहर से आने वाले यात्रियों की भारी भीड होती है।राहुल गांधी की यात्रा लोहता जंसा होते हुए भदोही,प्रयागराज के लिए निकल जाएंगी वहा इंदिरा मिली चैराहा,राजपुर चैराहा होतेे हुए ज्ञानपुर पहुचेगी वहा इंटर कालेज में राहुल गांधी रात्री विश्राम करेंगे।राहुल गांधी की यात्रा पूर्वांचल के राजनीति का नब्ज कहे जाने वाले वाराणसी के घनी आबादी वाले शहरी क्षेत्र से निकलने के बाद कई सवाल छोड जाएगी।राहुल गांधी न्याय यात्रा के माध्यम से जनता को समस्या से अवगत करा रहे है।समय के साथ -साथ हर व्यापार पर मंदी से प्रभावित होने के साथ बढती बेरोजगारी,मंहगाई की चर्चा आम नागरिक के जुबान पर है।समाज का बडा वर्ग इन ज्वलंत समस्याओं से जुझ रहा है।उसको विकल्प दिखाई नही दे रहा है राहुल गांधी भारत जोडो न्याय यात्रा के माध्यम से जनता के बीच विकल्प बननें का प्रयास कर रहे है।राहुल गंाधी की यात्रा को असरदार प्रभावी बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पूरी ताकत लगा दिये है।जिला शहर अध्यक्ष के साथ प्रकोष्ठांे के कार्यकर्ताओं को यात्रा मे ंसंख्याबल के साथ शिरकत करने का निर्देश दिये है।राजनीतिक जानकारों को मानना है कि राहुल गाधी की यात्रा में जिस तरह से जनमानस से भीड हो रही है वह वोट में तब्दिल हो जाए तो देश में राजनीति की फिजा बदल जाएगी।।
