
वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के खेवसीपुर गांव में मंगलवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति (50 वर्ष) का शव मिला। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। रास्ते से गुजर रहे लोग शव को देख सन्न रह गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुट गई। मृतक की शिनाख्त जंसा निवासी हरिश्चंद्र पटेल के तौर पर हुई है। स्थानीय लोगों ने व्यक्ति की अत्यधिक शराब पीने से मौत की आशंका जाहिर की है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
