Site icon sanmargvns.com

वाराणसी : मार्कंडेय महादेव धाम के पास लगी भीषण आग, धू-धूकर जली दुकानें, फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में लगे दो घंटे 

वाराणसी। चौबेपुर के कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव धाम में शनिवार की रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कई दुकानें खाक हो गईं। सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम को आग पर काबू पाने में दो घंटे से अधिक समय लग गया। मारकंडेय महादेव धाम के सामने स्टील की रेलिंग के दोनों तरफ दुकानें हैं। वहां के दुकानदार पूजन की सामग्री, खिलौने और श्रृंगार का समान बेचते हैं। शनिवार की रात बिजली शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग की लपटों ने कई दुकानों को अपने आगोश में ले लिया। अगलगी से मौके पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। दुकानों में रखे सामान धू-धूकर जलने लगे। आग की चपेट में आने से दर्शनार्थियों के लिए बना प्लास्टिक शेड भी आधा जल गया। 

दुकानदारों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद चौकी प्रभारी संजय राय को सूचना दी। वहीं फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। चौबेपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। धाम में आग की सूचना मिलते ही अधिकारी हरकत में आ गए। देर रात एसीपी सारनाथ, डीसीपी वरुणा जोन मौके पर पहुंचे।

जले हुए दुकानदारों की दुकान की सूची

1,सुनील सात लाख लेडीज समान प्रसाद,गोमती
2,राजकुमार टीवी इन्वर्टर प्रसाद,चुनरी,नारियलखेलौना
3,सुर्जन यादव साठ हजार का प्रसाद
4,अर्जुन यादव मीठा की दुकान सामान नकद व फ्रिज चार लाख
5,शाहिल अली चूड़ी खिलौना एक लाख
6,कैलाश यादव प्रसाद एक लाख
7,सविता यादव प्रसाद दो लाख
8,सूबेदार निषाद प्रसाद गोमती एक लाख
9 सीता देवी गोमती एक लाख

Exit mobile version