Site icon sanmargvns.com

वाराणसी में सुबह-सुबह खिली धूप, मौसम विभाग का अलर्ट, जानिये कैसा रहेगा आगे का मौसम

वाराणसी में सुबह-सुबह खिली धूप, मौसम विभाग का अलर्ट, जानिये कैसा रहेगा आगे का मौसम

वाराणसी। फरवरी की विदाई के वक्त मौसम सामान्य बना हुआ है। मंगलवार को सुबह से धूप खिली है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बदली व बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली एनसीआर समेत अन्य इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। ऐसे में पूर्वांचल में भी मौसम बदलने के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट आएगी। वहीं दलहनी व तिलहनी फसलों को भी नुकसान हो सकता है। पिछले एक सप्ताह से मौसम साफ है। सोमवार को आसमान में बादलों की आवाजाही रही। मौसम विशेषज्ञों ने ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम बदलने के आसार जताए हैं। हिमालयी क्षेत्र में बने पश्चिमी विक्षोभ की वजह से वाराणसी समेत आसपास के इलाके में मौसम बदलने के आसार हैं। इस दौरान बूंदाबादी हो सकती है। 23 फऱवरी को तेज बारिश हो सकती है। 

वाराणसी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। दो दिनों बाद बारिश हो सकती है। ऐसे में तापमान में गिरावट आएगी और अधिकतम तापमान दो डिग्री नीचे लुढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट आएगी।

Exit mobile version