वाराणासी, सन्मार्ग । वाराणासी क्षेत्र में आशापुर चौराहा के पास पर एक युवती के ऊपर ट्रांसफार्मर का खौलता तेल गिर जाने की वजह से गंभीर रूप से जल गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवती को नाजुक हालत में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
आशापुर निवासी नेहा पांडेय (26) के भाई की शादी है शादी की शॉपिंग करने के लिए आशापुर आई थी,आशापुर चौराहा पर शॉपिंग माल के पास युवती खड़ी थी। पास के बिजली ट्रांसफार्मर था जिस पर कोई पक्षी के आ जाने से ट्रांसफार्मर में शॉट सर्किट की तेज आवाज के साथ आग लग गई।
अचानक हुए शार्ट सर्किट युवती उसकी चपेट में आ गई, ट्रांसफार्मर का खौलता तेल ऊपर गिर गया जिसकी वजह से उसकी पीठ पर आग भी लग गई थी जिससे युवती गंभीर रूप से जल गई।
चौराहे पर ड्यूटी का रही पुलिस ने स्थानीय राहगीरों की मदद से कंबल डालकर आग बुझाया औऱ अस्पताल में भर्ती कराया गया

