Site icon sanmargvns.com

शातिर चोर लंका पुलिस की गिरफ्त में, कब्जे से चोरी की 02 मोटरसाइकिलें बरामद

शातिर चोर लंका पुलिस की गिरफ्त में, कब्जे से चोरी की 02 मोटरसाइकिलें बरामद
वाराणसी । श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नेरट वाराणसी द्वारा वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने एवं चोरी गयी सम्पत्ति की बरामदगी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी लंका शिवाकान्त मिश्र,  के कुशल नेतृत्व में छित्तूपुर गेट के पास से 01 नफर अभियुक्त संदीप चौबे पुत्र मंगला चौबे निवासी ग्राम पंडितपुर, पोस्ट-जगतपुर, थाना रोहनिया, जनपद वाराणसी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की कुल 02 अदद मोटरसाइकिलें क्रमशः हीरो होण्डा स्पलेण्डर प्रो वाहन संख्या RJ14BC8640 चेचिस नं0 MBLHA10ABAHM01181 इंजन नं0 HA10EGAHM01319 बरामद और हीरो स्पलेण्डर प्लस वाहन संख्या UP65EP5373 चेचिस नं0 MBLHAW121NHJ02936 इंजन नं0 HA11EDNHJ71328 बरामद किया गया

अभियुक्त द्वारा उसके कब्जे से बरामद मोटर साईकिलों के बारे में पूछने पर बताया कि साहब ये मोटरसिकिलें चोरी की है जिसमें से एक मोटरसाइकिल को मैने बीएचयू अस्पताल तथा दूसरी मोटरसाइकिल को बीएचयू अस्पताल के सीटी स्कैन सेन्टर के पास से चुराया था। साहब, मुझसे लालच में आकर बहुत बड़ी गलती हो गयी है, मुझे माफ कर दीजिए। मैं जीवन में कभी चोरी नहीं करूंगा।

Exit mobile version