Site icon sanmargvns.com

श्रद्धालुओं को टीका लगाने के लिए सरेराह भिड़े दो लोग, जमकर हुई मारपीट; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

श्रद्धालुओं को टीका लगाने के लिए सरेराह भिड़े दो लोग, जमकर हुई मारपीट; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वाराणसी।वाराणसी में गोदौलिया चौराहा से काशी विश्वनाथ मंदिर मार्ग पर टीका-चंदन लगाने वाले दो व्यक्ति सरेराह भिड़ गए। बीच सड़क पर दोनों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान किसी तरह दोनों को राहगीरों और स्थानीय लोगों ने शांत कराया। जिसके बाद पता चला कि ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को टीका-चंदन लगाने की होड़ में दोनों की कहासुनी हुई। झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि मारपीट में होने लगी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Exit mobile version