Site icon sanmargvns.com

सहकारी समिति का ताला तोड़ कर चोरी

सेवापुरी, सन्मार्ग। जंसा थाना क्षेत्र के चौखंडी अमृत सरोवर के पास स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बसंतपुर) का ताला तोड़ कर चोर इनवर्टर और बैटरी उठा ले गए। इतना ही नहीं चोरों ने पूरे कार्यालय को ऱंगाल डाला।

घटना की जानकारी शनिवार सुबह होने पर समिति के सचिव ऋषि नारायण सिंह ने पुलिस को सूचित किया। उम्होंने पुलिस को बताया कि चोर शटर का ताला तोड़ कर अंदर घुसे थें। उधर शिवपुर में बन्द कमरे का ताला तोड़ कर चोरों ने जेवलरी और दो लैपटॉप चुरा लिया। घर के लोग मकान में ताला बंद कर बिहार गए थें।

Exit mobile version