Site icon sanmargvns.com

सामंतवाद का परिचय दे रही है भाजपा सरकार

सामंतवाद का परिचय दे रही है भाजपा सरकार

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव विवेक रंजन ने केराकत विधानसभा सपा दफ्तर में सपा पीडीए जनपंचायत को सम्बोधित करते हुए कहा कि ने संविधान बचाने के लिए पूरे 90 परसेंट वर्ग को एकजुट होकर के समता मूलक समाज की लड़ाई में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ समाजवादी पार्टी के साथ खड़े होने की जरूरत है। कहा अगर संगठन और बूथ मजबूत है तो आप कोई भी चुनाव जीत सकते हैं। आप अपना बूथ जीत गये तो समझो चुनाव जीत गये। यह लोकसभा चुनाव लोकतंत्र को बचाने का है। अत: सभी जाति और धर्म के लोगों को साथ लेकर और वर्तमान सरकार की नाकामियो के बारे में बताने का काम भी करे। उन्होंने सभी लोगों से एकजुट होकर भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने का आवाह्न किया। उन्होंने कहा कि भाजपा नफरत फैलाने व जनता का ध्यान असल मुद्दों से भटकाने का षडयंत्र कर रही है। सपा पिछड़ों, वंचितों, दलितों, किसानों, मजदूरों के अधिकार और सम्मान की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है। वर्तमान में भाजपा सरकार सरकारी संस्थानों, उपक्रमों को अपने पूंजीपति मित्रों के हाथों नीलाम कर निजीकरण के द्वारा ओबीसी, एससी, एसटी का आरक्षण खत्म कर रही है। सपा केराकत विधानसभाध्यक्ष नीरज पहलवान ने कहा कि भाजपा पिछड़े वंचित दलित वर्ग के गुलाम मानसिकता के स्वार्थी नेताओं को चारा के रूप में प्रयोग कर शिकार बनाती है। पीडीए जनपंचायत की अध्यक्षता नीरज पहलवान व संचालन पंकज मंडल ने किया। सपा पीडीए जनपंचायत को भगवती चंद सरोज, डॉक्टर हरिराम यादव, सुखराज बिन्द, ऋषि यादव , सत्यनारायण नाविक, आरती महाजन, सुरेश यादव, जितेंद्र यादव आदि ने संबोधित किए।

Exit mobile version