Site icon sanmargvns.com

स्मार्ट सिटी के द्वारा बनाए गए पार्क में घूम रही भैंस

वाराणसी, सन्मार्ग। काशी को सुंदर बनाने के लिए स्मार्ट सिटी के द्वारा बनाए गए पार्कों की स्थिति देखरेख के अभाव में दिन-पर-दिन बत्तर होती जा रही है। जिले में पुराने जीटी रोड के किनारे बनाए गए अधिकांश पार्कों में लगाए गए आर्टिफिशियल स्टैचू धराशाई हो चुके हैं और घास भी सूख गई है। आदमपुर जोन के अन्तर्गत पलंग शहीद मस्जिद के पास सड़क किनारे बनाए गए पार्क में अब भैंस घूमती हैं। गौरतलब है कि नगर निगम और जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा शहरी इलाकों में पालतु पशुओं को छुट्टा घूमाने पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद भी आस पास के लोगों के द्वारा पाले गए मवेशी यहां प्रति दिन घास चरने आते हैं।

Exit mobile version