Site icon sanmargvns.com

होली की खुमारी: काशी में 175 करोड़ रुपये की शराब गटक गए लोग, पिछली बार की तुलना में 75 प्रतिशत अधिक हुई खपत

होली की खुमारी: काशी में 175 करोड़ रुपये की शराब गटक गए लोग, पिछली बार की तुलना में 75 प्रतिशत अधिक हुई खपत

वाराणसी। होली पर शराब और बियर की खपत पिछली बार की तुलना में इस बार 75 प्रतिशत अधिक हुई। लगभग 175 करोड़ रुपये की शराब जिले भर में शौकीन गटक गए। जिला आबकारी अधिकारी ओमवीर सिंह ने बताया कि पहले की तुलना में शराब और बीयर की अच्छी बिक्री हुई है। हालांकि, इस आंकड़े में बढ़ोतरी भी हो सकती है। होली पर सड़क हादसों में घायल 50 से ज्यादा लोग बीएचयू समेत सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने पहुंचे। कुछ को तो प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया तो कुछ को इमरजेंसी में भर्ती किया गया।

सोमवार को शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक तेज रफ्तार बाइक चलाते किशोर और युवा नजर आए। इसके अलावा पानी में भी लोग खूब भीगे। इससे बीमार हो गए। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों में सर्दी, खांसी की समस्या लेकर भी लोग पहुंचे।बीएचयू ट्रामा सेंटर, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी में चोट लगने से पहुंचने वाले घायलों में 35 साल से कम उम्र के युवा और किशोर शामिल रहे।

Exit mobile version