बाराबंकी, (भाषा)। जिले के कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम बसारा में शुक्रवार को पत्नी का सिर काटने के बाद उसे लेकर पुलिस के पास जा रहा पति गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि फतेहपुर कोतवाली की इसरौली चौकी के बसारा गांव का निवासी अनिल कनौजिया पेशे से राजगीर था। उसकी शादी आठ वर्ष पूर्व वंदना कनौजिया से हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। उन्होंने बताया कि अनिल को शक था कि उसकी पत्नी के साथ किसी युवक के अवैध संबंध हैं और दोनों में इस बात को लेकर झगड़ा होता था। एसपी ने बताया कि आज प्रात: विवाद के बाद अनिल ने वंदना की धारदार हथियार बांके से गला काटकर कथित तौर पर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि उसके बाद अनिल एक हाथ में वंदना का कटा सिर और दूसरे हाथ में बांका लेकर इसरौली चौकी जा रहा था उसी दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एसीपी (उत्तरी) चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *