पटना। बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार सरकार के फ्लोर टेस्ट सेपहलेही एनडीए गठबंधन सरकार का बहुमत साबित हो गया है। आरजेडी कोटे से स्पीकर बनेअवध बिहारी चौधरी को हटानेके प्रस्ताव पर वोटिंग में 125 विधायकों ने सरकार के समर्थन मेंवोट किया जबकि विपक्ष के साथ 112 विधायक ही रहे। स्पीकर को हटाने का प्रस्ताव वोटिंग से पास होने के बाद सीएम नीतीश ने सरकार का विश्वास मत पेश किया हैजिस पर बहस चल रही है। उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी सदन का संचालन कर रहे हैं। इससे पहले ध्वनिमत से स्पीकर को हटाने का प्रस्ताव पास होने की बात हजारी ने कही जिसका तेजस्वी समेत विपक्ष के नेताओं ने विरोध किया और मत विभाजन की मांग की थी। तेजस्वी नेसदन में वोटिंग के समय डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी पर भी आपत्ति जताई क्योंकि वो विधान परिषद के सदस्य हैं। आरजेडी को बड़ा झटका लगा है और उसके तीन विधायक टूटकर नीतीश के पाले में चले गए हैं। आरजेडी विधायक चेतन आनंद, प्रह्लाद यादव और नीलम देवी सदन मेंसत्ता पक्ष के विधायकों के साथ बैठे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा हमने तो छोटे भाई चेतन को टिकट दिया, उनके गुण पर टिकट दिया। नीलम देवी जी को भी टिकट दिया, हम इनकी मजबूरी समझ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *