जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं दिल्ली में दो बदलाव हुए हैं। ईशांत शर्मा की जगह एनरिक नॉर्खिया और शाई होप की जगह मुकेश कुमार को टीम में शामिल किया गया है।
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं दिल्ली में दो बदलाव हुए हैं। ईशांत शर्मा की जगह एनरिक नॉर्खिया और शाई होप की जगह मुकेश कुमार को टीम में शामिल किया गया है।वहीं ऋषभ पंत का आईपीएल में यह 100वां मुकाबला है। वह दिल्ली के लिए 100 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी हैं। जबकि राजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को मात दी थी। जिस कारण वो दिल्ली के खिलाफ अपना जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेंगे। इसके साथ ही रॉयल्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
राजस्थान रॉयल्स- यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रियान पराग, शिम्रोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा, आवेश खान।
दिल्ली कैपिटल्स- डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, रिकी भुई, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेलस सुमित कुमार, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद, मुकेश कुमार।