जमानत के बाद किया हनुमान जी का दर्शनसरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। उन्होंने कहा- दोस्तों सीधा जेल से आ रहा हूं। अभी मैं और परिवार हनुमानजी, शिवजी और शनि महाराज की पूजा करके आ रहे हैं। हनुमान जी की हम पर विशेष कृपा है। बजरंगबली की कृपा है, जो मैं अचानक आपके बीच में हूं। किसी को उम्मीद नहीं थी कि मैं आऊंगा। हमारी आम आदमी पार्टी एक छोटी सी पार्टी है। दो राज्यों के भीतर है। अभी 10 साल पुरानी पार्टी है। इसे कुचलने में और खत्म करने में प्रधानमंत्रीजी ने कोई कसर नहीं छोड़ी।

एकसाथ हमारी पार्टी के टॉप 4 नेता जेल भेज दिए। बड़ी-बड़ी पार्टियों के 4 टॉप नेता जेल भेज दिए जाएं पार्टी खत्म हो जाएगी। आम आदमी पार्टी के लिए भी इन्होंने सोचा, लेकिन आम आदमी पार्टी एक सोच है, जितना खत्म करने की सोचते हैं, उतना बढ़ती है। जो लोग मोदीजी से मिलने जाते हैं, मोदीजी सबसे पहले केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के बारे में बात करते हैं। कहते हैं कि आम आदमी पार्टी आनेवाले सालों में देश को भविष्य देगी। आज वो चाहते हैं कि आप को कुचल दिया जाए। ये तानाशाही है। केजरीवाल ने कहा- आडवाणी, मुरली मनोहर, सुमित्रा महाजन, शिवराज, वसुंधरा राजे, खट्टर, रमन सिंह की राजनीति मोदीजी ने खत्म कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *