नकदी और जेवरात गायब, बेड पर मिले दोनों के शव

गाजियाबाद। गाजियाबाद में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। लोनी के गुलाब वाटिका कॉलोनी की गली नंबर 10 में मां और बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। कमरे की अलमारी से नकदी और जेवरात गायब है। मकान की दूसरी मंजिल पर यह घटना हुई है। तीसरी मंजिल पर परिवार सो रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के गुलाब वाटिका कॉलोनी में बुधवार सुबह घर में मां यशोदा देवी (65) और बेटे बिजेंद्र (35) का शव कमरे में बेड के ऊपर मिला है। दोनों खून से लथपथ मिले हैं।

परिजनों ने बताया कि दूसरे कमरे की अलमारी से नकदी और जेवरात गायब है। मकान की दूसरी मंजिल पर यह घटना हुई है। तीसरी मंजिल पर परिवार सो रहा था। आशंका है की चाकू या फिर किसी भारी भरकम चीज से वार करके हत्या हुई है। इसकी सूचना बुधवार सुबह तकरीबन 9.30 बजे पुलिस को मिली। पुलिस और फोरेंसिक यूनिट मौके पर है। पुलिस लूट या अन्य रंजिश के आधार को जांच रही है।

यशोदा देवी पत्नी हरि नारायण परिवार के साथ रहती थी। यशोदा के पति की करीब 10 साल पहले मौत हो चुकी है। यशोदा का बेटा बिजेंदर दिव्यांग था। मकान की तीसरी मंजिल पर बिजेंदर का भाई धर्मेंद्र अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *