राजस्थान के जोधपुर में एक पूरे परिवार ने आत्महत्या कर ली। एक शख्स ने अपनी पत्नी और 2 बेटों को लेकर नहर में कूद गया। इस दौरान पत्नी और बच्चे तो डूब गए, लेकिन वह नहीं डूबा तो इसके बाद भी उसने मरने का प्रयास नहीं छोड़ा और बाद में  नहर से निकलकर ट्रेन…

जोधपुर । राजस्थान के जोधपुर में एक पूरे परिवार ने आत्महत्या कर ली। एक शख्स ने अपनी पत्नी और 2 बेटों को लेकर नहर में कूद गया। इस दौरान पत्नी और बच्चे तो डूब गए, लेकिन वह नहीं डूबा तो इसके बाद भी उसने मरने का प्रयास नहीं छोड़ा और बाद में  नहर से निकलकर ट्रेन के आगे कूद गया। पुलिस ने चारों के शव बरामद कर लिए हैं।  पुलिस ने सामूहिक खुदकुशी का केस दर्ज कर लिया है।  

वहीं पूछताछ में मृतक परिवार के पड़ोसियों ने कुछ खुलासे किए हैं। मथानिया थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह और एडीसीपी नाजिम अली ने बताया कि मृतकों की पहचान कंवरलाल (28) पुत्र मदनलाल आचार्य, पूनम (26) पत्नी कंवरलाल और बेटों सौरभ (4) और भरत (7) के रूप में हुई।

पड़ोसियों ने पूछताछ में बताया कि 2 दिन पहले कंवरलाल और पूनम के बीच झगड़ा हुआ था। मंगलवार सुबह वह तीनों को बाइक पर लेकर उन्हें ननिहाल में छोड़ने की बात कहकर घर से निकला था। चारों को लोगों ने गांव निकलते हुए भी देखा था। थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार शाम को लोगों ने ट्रैक पर लाश देखी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो लाश के पास एक फोन मिला। जिसके बाद मृतकों की पहचान हुई।  

पुलिस को पूनम के मोबाइल  की लोकेशन राजीव गांधी कैनाल के पास मिली। मौके पर पुलिस को कपड़े, जूते और मोबाइल मिले। इसके बाद नहर में तीनों की तलाश की तो शव बरामद हो गए, जिनकी शिनाख्त ग्रामीणों ने कंवरलाल की पत्नी पूनम और उसके दोनों बेटों के रूप में की।  (भाषा )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *