नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के 110वें एपिसोड को संबोधित किया। पीएम मोदी ने देश की नारी शक्ति के नेतृत्व क्षमता की तारीफ की। कहा कि हो सकता है कि चुनाव आचार संहिता के कारण अब मन की बात कार्यक्रम थोड़े दिन के लिए रुक जाए। अगली बार इसके 111वें एपिसोड में मुलाकात होगा। इस शुभ अंक के साथ शुरू करने से बेहतर और क्या होगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 110 वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मोजूदा समय में देश का कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां पर नारी शक्ति पीछे रह गई हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यहां तक कि प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में भी महिलाओं ने अपनी नेतृत्व क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया है। 

अब तीन महीने बाद होगी मुलाकात
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह मन की बात का 110 वां एपिसोड है और हो सकता है कि मार्च के महीने में देश में चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएा। ऐसे में कुछ दिनों के लिए मन की बात कार्यक्रम रुक जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान भी मन की बात कार्यक्रम कुछ महीनों के लिए रुक गया था। जब हम अगली बार मिलेंगे तो इस कार्यक्रम का 111वां एपिसोड होगा। यह एक शुभ अंक है। ऐसे में अगली बार इस शुभ अंक से शुरू करने से बेहतर और क्या हो सकता है।

फर्स्ट टाइम वोटर का किया जिक्र
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कुछ ही दिन पहले चुनाव आयोग की ओर से एक अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान का नाम ‘मेरा पहला वोट – देश के लिए’। इसके अभियान के माध्यम से खास तौर पर पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओंं(first time voters) से ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोटिंग करने का आग्रह किया जा रहा है। भारत को जोश और ऊर्जा से भरे अपनी युवा शक्ति पर गौरव है। हमारे देश के युवा साथी चुनाव की प्रकिया में जितना ज्यादा भागीदारी दिखाएं, इस परिणाम देश के लिए उतना ही अच्छा होगा। 

देश के गुमनाम गायकों की तारीफ की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम में कई गुमनाम नायकों का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के गांदरबाल के रहने वाले मोहम्मद मानशाह गोजरी भाषा को संरक्षित करने के काम में जुटे हैं। उनकी यह कोशिश सराहना के योग्य है। साथ ही पीएम ने अरुणाचल प्रदेश के तिरप स्थित बनवंग लोसू जी का भी जिक्र किया जो स्थानीय ट्राइबल भाषा वांचों के प्रचासर में लगे हुए हैं। प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के वेंकप अंबाजी सुगेतकर की भी तारीफ की। कहा कि सुगेतकर एक अच्छे लोक गायक और 1000 से ज्यादा गोंधली गाने गा चुके हैं। लोकगीतों का गाकर वह गोंधली भाषा की कहानियों का खूब प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।करते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *