वाराणसी सहित 23 जिलों में बारिश की संभावना, औरैया 46.4 डिग्री तापमान के साथ रहा सबसे गर्म शहर

लखनऊ। वेस्ट यूपी से लेकर अवध तक भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने बुधवार को 46 जिलों में हीटवेव और 30 जिलों में वार्म नाइट का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने यह भी कहा, दोपहर बाद 23 जिलों में मौसम के बदलने के आसार हैं। 30 से 40 किमी प्रति घंटे से धूल भरी हवाएं चलेंगी। गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। मंगलवार को प्रदेश में सबसे गर्म जिला औरैया रहा। यहां तापमान 46.4एष्ट तक चला गया। जबकि, अलीगढ़ में रात का न्यूनतम पारा 33.4एष्ट चला गया, जो सबसे अधिक है।

प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल। प्रयागराज में 25 दिन बाद बुधवार को लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सुबह से ठंडी हवाएं चल रही हैं। तापमान में 4-3एष्ट तक गिरावट आई है। यहां सोमवार की शाम मौसम बदल गया था। हवा चलने से उमस कम हुई। प्री-मानसूनी बारिश के संकेत मिल रहे हैं।

वाराणसी में मंगलवार रात आंधी-बारिश की वजह से तापमान 7 डिग्री तक नीचे चला गया। शाम में पारा 43 डिग्री के ऊपर था, लेकिन बारिश के बाद रात 11 बजे 35 डिग्री पर आ गया। 30 ्यरूक्क॥ की स्पीड से हवाएं चलीं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ये प्री-मानसून की बारिश है, जो कि अगले 5-6 दिनों तक जारी रह सकती है। मानसून ने 17 दिनों से अपनी पोजिशन नहीं बदली है। बंगाल-बिहार के बॉर्डर पर ही अटका पड़ा है।

दिल्ली : 12 साल बाद सबसे गर्म रात

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को 12 साल बाद सबसे गर्म रात रही और न्यूनतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से आठ डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। दिल्ली में इससे पहले जून 2012 में सबसे गर्म रात दर्ज की गई थी और उस दौरान न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात यहां इस मौसम की सबसे गर्म रात रही और 33.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *