बनारस पहुंचने पर डमरू व शंखनाद से रथ का हुआ स्वागत

वाराणसी। रामलला के दरबार में 1008 किलो का विशाल धूप छह माह तक अपनी सुगंध बिखेरेगा। सनातन रक्षक सेवा के नेतृत्व में महिलाओं ने तीन माह तक अथक परिश्रम कर विशेष धूप को तैयार किया है। महाराष्ट्र के नागपुर से रथ पर स्थापित कर धूप को अयोध्या के लिए रवाना किया गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। रथ वाराणसी के रोहनियां एक वाटिका में पहुंचा। यहां डमरू व शंखनाद के साथ रथ का स्वागत किया गया। वहीं घंट-घड़ियाल के साथ आरती उतारी गई। सनातन रक्षक सेवा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि हमारी सनातन रक्षक सेवा के तत्वाधान में 1008 किलो का धूप नागपुर से अयोध्या श्री राम के चरणों में समर्पित किया जा रहा है। संगठन की महिलाओं ने लगभग तीन माह में इस धूप को बनाया है। रथ रोहनिया स्थित महावीर वाटिका में पहुंचा है। इसका स्वागत शंखनाद डमरू दल द्वारा डमरू बजा कर भव्य रूप से किया गया है। इसके साथ ही घंटा घड़ियाल बजाकर गंगा आरती के तर्ज पर अर्चकों ने विशेष आरती उतारी।

कार्यक्रम के दौरान रोहनिया विधायक के साथ ही अन्य कई गणमनजन, भारी संख्या में महिलाएं पुरुष और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि धूपबत्ती 15 तारीख की शाम को अयोध्या धाम पहुंचेगा। वहां कलश यात्रा निकाली जाएगी। अखंड रामचरितमानस सहित अन्य कार्यक्रम होंगे। इस दौरान अमित सिंह राष्ट्रीय मंत्री, आकाश सिंह प्रदेश संगठन महामंत्री युवा मोर्चा, सुधांशु जायसवाल प्रदेश कोषाध्यक्ष, राकेश गुप्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, विधान सिंह सामाजिक कार्यकर्ता समेत अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *